Quantcast
Channel: Newstracklive.com | fashion
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

डार्क सर्कल्स और सांवलेपन की समस्या को दूर करता है सेबडार्क सर्कल्स और सांवलेपन की समस्या को दूर करता है सेब

$
0
0

यह बात तो सभी जानते हैं कि सेब हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. रोजाना एक सेब का सेवन करने से शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है, पर क्या आपको पता है कि सेब सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप सेब का इस्तेमाल सही तरीके से करती हैं तो आपको दाग-धब्बे, डार्क सर्कल्स और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. सेब का फेस पैक लगाने से आप सांवलेपन की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं. 

सेब को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से साफ करें. अब सेब का एक टुकड़ा लेकर उसे 5:00 मिनट तक अपने चेहरे पर रगड़ें. अब इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. जब यह सूख जाए तो इसे साफ पानी से धो लें. रोजाना ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा. 

1- रोजाना सेब से चेहरे की मसाज करने पर आपकी त्वचा नेचुरल रूप से ग्लो करने लगेगी. इसके अलावा सेब का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा स्वस्थ मुलायम और चमकदार भी हो जाएगी. 

2- अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स और दाग धब्बों की समस्या है तो आप के लिए सेब का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके अलावा सेब का इस्तेमाल करने से आपको इंस्टेंट निखार मिलेगा. 

3- सांवलेपन की समस्या को दूर करने के लिए सेब को कद्दूकस कर ले. अब इसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें. रोजाना ऐसा करने से आपकी सांवलेपन की समस्या दूर हो जाएगी.

 

जानिए क्या है पील ऑफ मास्क के फायदे

खूबसूरती में निखार लाता है चावल का स्टार्च

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं पान के पत्ते


Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

Trending Articles