Quantcast
Channel: Newstracklive.com | fashion
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

घरेलू तरीकों से दूर करें स्ट्रेच मार्क्स की समस्याघरेलू तरीकों से दूर करें स्ट्रेच मार्क्स की समस्या

$
0
0

सभी लड़कियां अपनी ब्यूटी को लेकर कोई भी समझौता नहीं करना चाहती हैं. ऐसे में उनके चेहरे या शरीर पर कोई दाग हो जाए तो उनकी पूरी खूबसूरती खराब हो जाती है. अक्सर प्रेगनेंसी के बाद या मोटापे की वजह से शरीर पर स्ट्रेच मार्क आ जाते हैं. जिससे आपकी पर्सनालिटी पर बुरा असर पड़ता है. स्ट्रेच मार्क्स के कारण लड़कियां अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करने से आपकी स्ट्रेच मार्क की समस्या दूर हो जाएगी. 

1- अंडे के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर किया जा सकता है. इसके लिए एक अंडे को फ़ोड़कर उस का सफेद भाग निकाल ले. अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं. 1 घंटे बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें. अब जैतून के तेल से स्ट्रेच मार्क की मसाज करें. कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से आपकी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर हो जाएगी. 

2- आलू भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने में सहायक होता है. स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आलू के रस को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं. जब ये सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से साफ करें. लगातार तीन हफ्तों तक इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर हो जाएगी. 

3- एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें. रोजाना ऐसा करने से आपको इससे स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. 

4- रोजाना तेल से मसाज करने पर भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर हो जाती है. मसाज करने के लिए नारियल का तेल, बादाम का तेल, कैस्टर ऑयल, जैतून के तेल का इस्तेमाल करें.

 

खून की कमी को दूर करता है हरा चना

जानिए क्या है गुलाब के स्वास्थ्यवर्धक फायदे

पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है काले नमक का पानी


Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>