Quantcast
Channel: Newstracklive.com | fashion
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

पिंपल्स की समस्या का कारण बन सकती हैं आपकी ये गलतियांपिंपल्स की समस्या का कारण बन सकती हैं आपकी ये गलतियां

$
0
0

आज के इस प्रदूषण भरे वातावरण में ज्यादातर लड़कियां पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं. वैसे तो यह कोई गंभीर समस्या नहीं है. पर चेहरे पर पिंपल्स होने से चेहरे की पूरी खूबसूरती खराब हो जाती है. पर क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ बुरी आदतें और गलतियां पिंपल्स की समस्या का कारण बन सकते हैं. 

1- कुछ लड़कियां पिंपल्स को दबाकर फोड़ देते हैं. जिसके कारण पिम्पल्स तो ठीक हो जाते हैं पर चेहरे पर पिम्पल्स के निशान बाकी रह जाते हैं. चेहरे पर पिंपल्स का निशान होने से खूबसूरती पर बुरा असर पड़ता है. 

2- लड़कियां अपने चेहरे पर जमी धूल मिट्टी और गंदगी को साफ करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं. पर अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो भूलकर भी चेहरे पर स्क्रब ना करें. 

3- अगर आप पिंपल्स के दौरान कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच कर लें. कई बार गलत ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है. 

4- ज्यादा मात्रा में ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पिम्पल्स की समस्या हो सकती है. इसलिए किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले  स्किन स्पेशलिस्ट की राय जरूर ले लें. 

5- अगर आप पिंपल्स की समस्या से बचना चाहती हैं तो अपने खान-पान का खास ख्याल रखें. अनियमित खान पान या जंक फूड का सेवन पिंपल्स की समस्या का कारण बन सकते हैं.

 

जानिए क्या है त्वचा को धूप और पॉल्यूशन से बचाने का तरीका

धूप से त्वचा की सुरक्षा के लिए अपनाएं यह स्किन केयर टिप्स

बनाएं अपनी सांवली त्वचा को गोरा और खूबसूरत

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>