Quantcast
Channel: Newstracklive.com | fashion
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

लड़को के लिए कुछ खास ब्यूटी टिप्सलड़को के लिए कुछ खास ब्यूटी टिप्स

$
0
0

यह बात तो सभी जानते हैं कि लड़कियां अपनी फेयरनेस और खूबसूरती का बहुत ही ध्यान रखती  हैं, वैसे तो लड़के भी खुद को स्मार्ट और हैंडसम दिखाना चाहते हैं, पर उनकी त्वचा बहुत हार्ड होती है इसलिए उनकी देखरेख करना थोड़ा मुश्किल होता है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों के चेहरे के ग्लो को बढ़ाते हैं, और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत या पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है. 

1- चेहरे को ग्लोइंग और फेयर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर के रस को नींबू के रस के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं, और सूख जाने पर धो ले. अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो आपके चेहरे का रंग निखर जाएगा. 

2- एलोवेरा हमारी सेहत और ब्यूटी के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. जो त्वचा की रक्षा करते हैं, अगर आप अपने चेहरे में निखार लाना चाहते हैं तो रोज रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा कर सो जाएँ. और सुबह उठने पर ठंडे पानी से धो लें. ऐसा करने से आपके चेहरे की चमक बढ़ जाएगी. 

3- बेसन और दही को चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत में निखार आता है, इस पेस्ट को हफ्ते में तीन बार अपने चेहरे पर लगाएं, ऐसा करने से आपका चेहरा साफ और सुंदर हो जाएगा. 

4- चन्दन स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, यह आपकी स्किन के दाग धब्बे और पिंपल्स को खत्म करके आपके चेहरे को गोरा बनाता है. लड़के भी इस पोस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर सुंदर और गोरा चेहरा पा सकते हैं.

 

समुद्री नमक दूर कर सकता है डैंड्रफ की समस्या

डैंड्रफ और डैमेज बालों की समस्या को दूर करता है नारियल का तेल

बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है अदरक

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>