Quantcast
Channel: Newstracklive.com | fashion
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

जानिए होंठो पर लिपस्टिक लगाने के कुछ खास टिप्सजानिए होंठो पर लिपस्टिक लगाने के कुछ खास टिप्स

$
0
0

लगभग सभी लड़कियां अपने होंठो को खूबसूरत बनाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, होंठो पर लिपस्टिक लगाने से चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है. पर कभी-कभी लड़कियां लिपस्टिक लगते वक़्त कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिससे उनकी लिपस्टिक फ़ैल जाती है. जो देखने में बहुत खराब लगती है और चेहरे की पूरी खूबसूरती ख़राब हो जाती है. पर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिनके इस्तेमाल से आपकी लिपस्टिक होंठो पर अधिक देर तक टिकी रहेगी.

1- होंठो की स्किन बहुत ज़्यादा सेंसटिव होती है, इसलिए इनकी खास देखभाल करना बहुत ज़रूरी होता है. अपने होंठो का ख्याल रखने के लिए समय- समय पर होंठों को स्क्रब करते रहे पर हमेशा अपने होंठो पर मॉइश्चराइज करते रहे. अपने होंठो को ड्राईनेस से बचने के लिए होंठों पर लिप-बाम या ग्लिसरीन का इस्तेमाल करे. अगर आपके होंठ स्वस्थ रहेंगे तो लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहेगी.

2- जब भी अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाए तो पहले लिप पेंसिल से होंठो की आउट लाइन बनाएं. इस बात का हमेशा ध्यान रखे की आप जिस कलर की आप लिपस्टिक लगा रहें है उससे हल्के रंग के लिप पेंसिल से ही आउट लाइन बनाएं. ऐसा करने से आप अपने होंठो पर आसानी से लिपस्टिक लगा पाएंगे. और आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर लगी रहेगी.

3- अपने होंठो पर लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठो पर पाउडर लगाएं. ऐसा करने से आपके होंठो पर लिपस्टिक पूरी तरह से सेट हो जाएगी और ज्यादा देर तक टिकी रहेगी.

4- लिपस्टिक लगाने के लिए हमेशा लिप ब्रश का इस्तेमाल करे, ब्रश लगाने से लिपस्टिक एक दम सही तरीके से होंठों पर लगेगी और बाहर भी नहीं फैलेगी.

 

चेहरे पर भाप लेने से बढ़ती है स्किन की खूबसूरती

बालों के लिए फायदेमंद होता है गुलाबजल

बालों की चमक को बढ़ाता है नारियल का पानी

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>