Quantcast
Channel: Newstracklive.com | fashion
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

दीपिका से लेकर संध्या तक अपना रही है यह फेमस हेयर स्टाइलदीपिका से लेकर संध्या तक अपना रही है यह फेमस हेयर स्टाइल

$
0
0

जी हाँ आज कल साड़ी पहनना कई लड़कियों को बहुत पसंद होता है। साड़ी के साथ कौन-सा हेयर स्टाइल बनाए ये सबसे मुश्किल काम है लेकिन घबराए नहीं। हम आपको आज एेसे हेयर स्टाइल बताएगे जो साड़ी पर आसानी से बनाएं जा सकते हैं और ये देखने में भी अच्‍छे लगते हैं। शादी का फंक्‍शन हो या कोई बर्थडे पार्टी, ये सारे हेयरस्‍टाइल इतने ग्‍लैमरस और स्‍टाइलिश हैं कि आपके लुक को कभी आउटडेटेड नहीं होने देते हैं।

- ट्वीस्‍टेड जूड़ा
 
विंटेज लुक के लिए ये जूड़ा सबसे खास होता है। इसे आपको पिन से कसना पड़ता है और यह फैंसी साड़ी पर बनाया जाता है। 
 
-  वेवी बॉब
 
मर्लिन मुनरो लुक वाला यह स्‍टाइल साड़ी पर काफी अच्‍छा लगता है। यह हेयरस्टाइल क्‍लासी टच देता है।
 
- विंटेज हेयर
 
इस हेयरस्‍टाइल में बालों को ऊपर की ओर से कर्ल करके पफ बना दिया जाता है और नीचे की ओर खुला रखा जाता है।
 
 -  मांग टीका हेयर
 
अगर आप साड़ी पर मांग टीका लगाने वाली हैं तो ऐसा हेयरस्‍टाइल बहुत फबता है। इसमें आप मांगटीका के लिए बालों में जगह कर दे और बाकी बालों को एक तरीके से खुला छोड़ दें।
 
- स्‍ट्ड जूड़ा
 
यह जूड़ा बालों को बिखरने नहीं देता है और इसे साधारण जूड़े की तरह ही लगाया जाता है। बस आपको कोई अच्‍छी सी क्लिप लगानी होती है ताकि जूड़ा सूना न लगे।
 

- बॉउफ्फेंट जूड़ा
 
इसमें सामने की ओर छोटा सा पफ बनाया जाता है और फिर पीछे की ओर जूड़ा बनाते हैं. आप चाहें तो इसमें सफेद गजरा लगा सकते है। 
 
 
- हेयर पफ पोनीटेल
 
बालों में हल्‍का सा पफ बना कर पोनीटेल बनाएं। यह लुक काफी खास लगता है और उम्र भी कम लगती है।
 
- साइड चोटी
 
अगर आप खुले बालों या साधारण चोटी परेशान हो गई हैं तो साइड चोटी बनाएं। साइड में चोटी को खजूर के तरीके से गूंथ लें।
 
- ब्रेडेड जूड़ा
 
अगर आप एथनिक लुक कैरी कर रही हैं तो ब्रेडेड जूड़ा सबसे अच्‍छा लगता है। इस जूड़े में गजरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

- एम्‍बेल्‍लीश्ड जूड़ा
 
ब्रेडेड बन में आप लिली या गुलाब को साइड टक कर लें। यह हल्‍दी की रस्‍म या मेंहदी की रस्‍म के दौरान पहनी जाने वाली साड़ी में बहुत अच्‍छा लगता है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 6202

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>